लखनऊ, फरवरी 6 -- व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के निपटारे के लिए शुक्रवार को राज्य कर विभाग की प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान और राज्य कर आयुक्त नितिन बंसल ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारिक संगठनों की समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान व्यापारिक संगठनों द्वारा आईटीसी धनराशि के न्यूनतम समय में रिफंड के लिए स्वचलित रिफंड प्रक्रिया में एआई का प्रयोग, कैपिटल गुड्स पर आईटीसी की सुविधा, गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट के कच्चे माल पर एक समान कर दर लागू किए जाने, सचल दल द्वारा तकनीकी त्रुटियों पर अर्थदंड न लगाए जाने, विलंब से रिटर्न दाखिल होने पर कार्रवाई से राहत, परिवहन के दौरान टोल पर्ची प्रस्तुत करने से छूट, इनवर्टेड ड्यूटी रिफंड, व्यापार बंधु की नियमित बैठकें आयोजित करने, पंजीकृत व्यापारियों के ...