शामली, दिसम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम अरविन्द कुमार चौहान से मुलाकात कर व्यापारी हितों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को जिला व्यापार बंधु की बैठक के एजेंडा में शामिल कराने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि शामली शुगर मिल से निकलने वाली छाई बड़ी मात्रा में वातावरण में फैल रही है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। जिसका सीधा प्रभाव व्यापारी वर्ग पर भी पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने शहर में ई-रिक्शाओं की अत्यधिक संख्या, गन्ने की बुग्गियों व ट्रॉलियों के अनियंत्रित आवागमन को भी प्रमुख समस्या बताया। इसके कारण शहर में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.