बलिया, अक्टूबर 4 -- बलिया, संवाददाता। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शनिवार को शहर में दुकानों पर जाकर व्यापारियों से मुलाकात की। उनसे बातचीत कर समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया। व्यापारियों ने नगर के विकास के सम्बंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए तो अपनी समस्याएं भी बताईं। मंत्री ने बताया कि नगर के विकास के लिए कई प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं। जल्द ही वह जल्द मूर्त रूप लेगा। कहा कि व्यापारियों की हर समस्या के समाधान लिए सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। व्यापारियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। हर परेशानियों का समाधान प्राथमिकता से होगा। इस दौरान आलोक जायसवाल, प्रदीप वर्मा, बिट्टू पटेल, रजनीकांत सिंह, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू...