बलिया, जनवरी 24 -- बेल्थरारोड। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक शनिवार को नगर में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने जिले में व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर है। उन्होंने नगर के व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही व्यापार व उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। इसी क्रम में व्यापारियों की सर्वसम्मति से नीलेश कुमार दीपू को बिल्थरारोड नगर का व्यापार अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा की गई, जिस पर उपस्थित व्यापारियों ने सकारात्मक सहमति जताई। इस मौके पर क्षितिज वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, शुभम गुप्त, हर्ष अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.