चंदौली, फरवरी 17 -- चंदौली, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधमंडल रविवार को सैयदराजा विधायक सुशिल सिंह से मुख्यालय स्थित कार्यालय पर मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्नातक क्षेत्र की तरह ही 40 लाख व्यापारियों में किसी एक को चुनकर अवध, काशी, बज्र, गोरक्ष, कानपुर-बुन्देल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 6 विधान परिषद सदस्य चुने जाए। जीएसटी में व्यापारियों को अनावश्यक नोटिस जारी न किया जाए। उनका शोषण न किया जाए। साथ ही सैम्पलिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान न किया जाए। व्यापारियों की दुकानें जलने या क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दी जाए। संपत्ति वैभव कर (सीपी टैक्स) समाप्त किया जाए। व्यापारियों क...