अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा, संवाददाता। सीओ लाइन दीप कुमार पंत ने पुलिस कार्यालय सभागार में व्यापारी सुरक्षा फोरम संगठन पदाधिकारियों व अन्य व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करना रहा। सीओ ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी की। उनकी सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत, व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड या चौकीदार रखने व व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश परिवहन से पहले पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। यातायात के सुचारु संचालन और जाम...