हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कुमाऊं मंडल की जिला कार्यशाला शनिवार को हल्द्वानी में हुई। जिसमें संगठन को प्रभावी और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने सभी जिलों के पदाधिकारियों और प्रभारियों से कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए हर जिलाध्यक्ष को प्रतिदिन एक नगर इकाई से संपर्क स्थापित करना होगा। साथ ही, जिला महामंत्रियों को यह निर्देश दिया गया कि वह हर महीने जिला कार्यकारिणी की गतिविधियों का विवरण प्रदेश महामंत्री को दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छह महीने में जिला प्रभारियों के सहयोग से जिला कार्यकारिणी की एक बड़ी बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। नगर इकाइयों के चुनाव के लिए आचार संहिता भी तय की गई। इसमें एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके अनुसार अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.