रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- किच्छा, संवाददाता। आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को व्यापारियों ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में सरेआम अरजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाल ने उन्हें भरोसा दिया कि सोमवार शाम तक सभी आरोपी चिह्नित कर लिए जाएंगे। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस को सोमवार शाम पांच बजे तक का समय दिया है। प्रज्ज्वल मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शनिवार सुबह प्रधान मार्केट में एक युवक की कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। विरोध करने पर आरोपी ने प्रधान मार्केट से दो युवकों को बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने महाविद्यालय के चुनाव का हवाला देकर उन्हें धमकाया और आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उनके व उनके भाई विष्णु मित्तल के साथ मारपीट की। इस दौरान उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.