सिद्धार्थ, मई 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। महिलाओं को उद्योग व व्यापार में आगे बढ़ाएं। जब महिलाएं सभी क्षेत्रों सहित व्यापार व उद्योग में भी भागीदारी करेंगी तभी समाज व देश आगे बढ़ेगा। व्यापारियों व महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बातें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कही। वह जिला मुख्यालय स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रही थीं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। आज वह हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने व्यापारियों से संबंधित शिकायतों व सुझावों को अधिकारीयों से आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कि...