प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की प्रांतीय बैठक रविवार को कटरा रोड स्थित एक मैरेज हॉल में हुई। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर एएल विश्वकर्मा ने व्यापारियों को आयकर, जीएसटी के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से एमनेस्टी योजना के तहत 2017 से 2020 तक टैक्स जमा करने पर अर्थदंड व ब्याज में छूट के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने सेमिनार में मौजूद अधिवक्ताओं, व्यापारियों के सवालों के जवाब भी दिए। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र ने 25 साल की प्रैक्टिस पूरी कर चुके अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, केपी चतुर्वेदी, रोहित श्रीवास्तव, हरिकेष मौर्या, अरुण किशोर कपूर, ओपी खंडेलवाल, मनोज श्रीवास्तव, सतेंद्र तिवारी शामिल रहे। इस मौके पर हर्ष शर्मा, विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.