मेरठ, दिसम्बर 10 -- सरधना। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे अधिवक्ताओं ने आगामी 17 दिसम्बर को होने वाले मेरठ बंद में व्यापारी संगठनों से भी सहयोग की अपील की है। इसके लिए सरधना बार एसोसिएशन ने सभी व्यापारिक संगठनों को पत्र लिखा है। सरधना बार एसोसिएशन ने व्यापारिक संगठनों को भेजे पत्र में लिखा है कि अधिवक्ता लंबे समय से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार संघर्ष जारी है। केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को वेस्ट यूपी के जिलों में बंद का ऐलान किया है जिसके तहत मेरठ बंद का भी ऐलान किया गया है। बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने पत्र भेजकर सभी व्यापारिक संगठनों से बंद में पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की अपील की। कहा कि हाई...