कानपुर, नवम्बर 12 -- कानपुर, संवाददाता। बजरिया में व्यापारियों के बीच व्यापारिक लेन-देन में विवाद हो गया। एक व्यापारी ने बजरिया थाने में मारपीट व धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया। जबकि दूसरे व्यापारी ने ग्वालटोली थाने में मारपीट व कार में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सुजातगंज चंदारी निवासी मो. आमिर के अनुसार आठ नवम्बर की रात कर्नलगंज स्थित अमीन पार्षद के कार्यालय गए थे। जहां उनकी व्यापारिक लेन-देन को लेकर मो. अनस से कहासुनी हो गई। आरोप है कि अनस ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वहीं मो. अनस ने ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि वह नौ नवम्बर को अपने दोस्त मोनिस के साथ कार में बैठा था। आरोप है कि तभी आमिर ने साथी अमान के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए कार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.