नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सीबीआई ने व्यापमं घोटाला मामले में एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने पीसीआरटी 2013 परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ सितंबर 2013 को मामला दर्ज किया था। आरोपी अभ्यर्थी की ओर से परीक्षा में शामिल हुआ था और उसे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, जून 2017 में सीबीआई द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने पर आरोपी पेश नहीं हुआ और तब से फरार था। जुलाई 2018 में उसे औपचारिक रूप से भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। उसे तलाश करने के कई प्रयासों के बावजूद, आरोपी का पता नहीं चल पाया। हाल ही में, सीबीआई ने तकनीकी खुफिया जानकारी का उपयोग करके महत्वपूर्ण सुराग जुटाए, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई और उत्तराखंड के हरिद्वार में उसके स्थान का पता चला। इस खुफिया जानकारी पर त्वरित कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.