मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- ग्वालपाड़ा। महंत एमएमभी कालेज के मनोविज्ञान विषय के रिटायर्ड व्याख्याता सुनील कुमार (63) के असामयिक निधन से कालेज कर्मियों में शोक व्याप्त है। पता चला कि बीते दिनों जिले के मनहरा गांव में बिजली करंट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए दरभंगा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को कालेज में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर प्राचार्य दिनेश कुमार दिनकर ने कहा कि सुनील बाबू को भुला पाना आसान नहीं होगा। कालेज के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामलखन यादव, व्याख्याता अनिल कुमार अलबेला, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, ब्रजेश कुमार, सर्वेश कुमार, प्रधान लिपिक सुभा...