गया, फरवरी 24 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में मंगलवार को फायरलेस कुकिंग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को सीमित संसाधनों में पौष्टिक और संतुलित भोजन तैयार करने की कला से रूबरू कराया गया। 'बिना आग के स्वैग' शीर्षक पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिजियोथेरेपी विभाग की निदेशक पूनम सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में फायरलेस कुकिंग एक उपयोगी विकल्प है। इससे ऊर्जा की बचत होती है और भोजन के आवश्यक पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में संतुलित आहार और स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का...