वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बायर क्रॉप साइंस की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र का दौरा किया। मकसद धान की खेती में संयुक्त रूप से चल रहे कार्यों की समीक्षा करना और भविष्य की साझेदारी पर चर्चा करना था। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरिको वर्तोरेली और हेमा रेड्डी ने किया। दल का स्वागत आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह और वैज्ञानिकों की टीम ने किया। चर्चा में मुख्य रूप से हाइब्रिड धान, धान की सीधी बुआई (डीएसआर), नई किस्मों का विकास, खेती में मशीनों और डिजिटल तकनीक का उपयोग, और किसानों को प्रशिक्षण देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बायर की टीम ने देश में हाइब्रिड धान की खेती को आगे बढ़ाने में रुचि दिखाई। उन्होंने खासतौर पर बीज की उपलब्धता, कीमत, किसानों की क्ष...