गोंडा, फरवरी 15 -- गोण्डा, संवाददाता । देवीपाटन मंडल में रोडवेज के एसी बसों के संचालन की व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। जिससे रोडवेज की बसों से विभिन्न स्थानों की यात्रा करने के लिए आए यात्रियों को वातानुकूलित बसों से सफर का मौका नहीं मिल पाता है। रोडवेज को 16 एसी बसें दी गई हैं, जिनमें आठ बसों का संचालन किया जा सका है जबकि आठ बसों का चक्का नहीं हिल सका है। यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए कई बार में देवीपाटन मंडल को 16 वातानुकूलित बसें दी गई थीं। इसके बाद प्रबंधकों ने दो-तीन बार में रुपईडीहा को 10 वातानुकूलित बसों को यात्रियों के लिए तोहफे के रूप में दे दिया। इसके अलावा चार वातानुकूलित बस बहराइच को दी गई थी। यही नहीं एक बस बलरामपुर को और एक बस गोंडा को दी गई थी। रोडवेज की ओर से इन बसों को देने का सिर्फ एक मकसद था कि ल...