जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह से मुलाकात की और उनसे मूल्यांकन व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बताया कि जो भी आरोप शिकायतें हैं वह बेबुनियाद हैं। मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। अध्यक्ष डा. प्रभाकर सिंह, महामंत्री डॉ. नीलेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शिक्षक हित में हर सहयोगी कदम उठाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...