पटना, दिसम्बर 29 -- बिहार अभियंत्रण सेवा संघ एवं भारतीय जल संसाधन समाज की ओर से एवं इंस्टीट्यूटसन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सस्टनेबुल डेवलेपमेंट फोरम के सहयोग से एक राउंड टेबुल टॉक का आयोजन किया गया है। मंगलवार को अभियंता भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल संसाधन अभियंत्रण के लब्ध प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ व अमेरिका स्थित टेक्सास एएम विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. डॉ. विजय पी सिंह शामिल होंगे। आयोजन में डॉ. सिंह की ओर से बिहार राज्य में भू-राजनीतिक परिस्थितियों एवं पारिस्थितिकी तंत्र एवं जलवायु परिवर्तन के जोखिम के आलोक मे आर्द्रभूमि सहित राज्य के समस्त जल संसाधन व्यवस्थाओं के समेकित विकास एवं प्रबंधन प्रयास की आवश्यकता विषय पर प्रकाश डाला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...