सीतापुर, फरवरी 15 -- मिश्रिख, संवाददाता। दो दिन बाद 84 कोसीय परिक्रमा शुरू होने वाली है। जिसमें देश भर से लाखों श्रद्धालुओं दर्शन करने आएंगे। ऐसे में रविवार को डीएम डॉ. राजागणपति आर ने नैमिषारण्य व मिश्रिख में 84 कोसीय परिक्रमा मेले को देखते हुए निरीक्षण किया। कोरौना एवं पड़ावों को देखा और कहा कि यात्रियों के ठहरने, शौचालय, जलपान आदि की समुचित व्यवस्थाओं का प्रबंध किया जाए। सुरक्षा को देखते हुए मेला पूछताछ केंद्र, स्वास्थ्य आदि संबंधी स्टाल लगाये जायें। डीएम ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को निर्देश दिये कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं कोई भी परेशानी न हों, इसके पहले से ही सभी सड़क दुरूस्त की जायें और बेहतर प्रकाश की व्यवस्था की जाये। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जलपान, मोबाइल शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाएं भी बेहतर हों। उन्होंने निर्देश दि...