रांची, जनवरी 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के व्यवसाय प्रशासन विभाग (डीबीए) की ओर से सोमवार को एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें रेवेनशॉ विश्वविद्यालय, ओडिशा के प्रो मलय कुमार मोहंती और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो रति नारायण कर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभाग के संकाय सदस्यों और एमबीए के विद्यार्थियों ने प्रबंधन शिक्षा, करियर विकास और नेतृत्व में मूल्यों के महत्व पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रो मोहंती ने छात्र-छात्राओं को 2-3 वर्षों का पेशेवर अनुभव प्राप्त करने के बाद उद्यमिता की राह चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शैक्षणिक शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को पाटने में इंटर्नशिप की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि व्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.