लखनऊ, फरवरी 20 -- - दुबग्गा इलाके की घटना, दो नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा इलाके में सफारी सवार लोगों ने मैरिज लॉन से निकले व्यवसायी आकाश अवस्थी को कार में खींच लिया। असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। अपहरण कर उन्हें हरदोई रोड की ओर ले गए। जमकर पीटा, वीडियो बनाया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे फेंककर चले गए। व्यवसायी आकाश ने हमलावरों पर 75 हजार रुपये और सोने की चेन लूट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की तफ्तीश में दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश की जानकारी मिली है। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक व्यवसायी आकाश अवस्थी के मुताबिक वह शादी की पार्टियों में लाइटिंग, कैटरिंग की ठेकेदारी का काम करते हैं। 14 फरवरी को दुबग्गा स्थित एक लॉन में पार्टी करवाकर बाहर निकले। इस बीच सफारी ...