भागलपुर, जुलाई 29 -- नपं पीरपैंती के शेरमारी में चावल व्यवसायी बीरेंद्र साह के घर में 14 ताला तोड़कर लाखों की चोरी मामले में एसडीपीओ कहलगांव टू डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर अरुण कुमार तथा पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय होकर तेजी से अनुसंधान में जुट गई है। इसके लिए सोमवार को भी पुलिस कई सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस कई संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को मुंगेर से यहां स्पेशली डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। टीम को तथा डॉग को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर के साथ अवर निरीक्षक संजय महाराज, प्रमोद राम आदि भी अन्य बातों की तहकीकात में भिड़े हुए थे। जबकि डॉग स्क्वायड की टीम पीरपैंती थाना की ओर समाचार संप्रेषण तक प्रस्थान कर चुकी थी। बताया गया...