गोरखपुर, फरवरी 25 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना अन्तर्गत सरहरी चौकी क्षेत्र के सेखरुवा पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात ओवरटेक को लेकर बाइक सवार मनबढ़ों ने बोलेरो चालक को पीट दिया। गुलरिहा पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के महराजगंज चौराहा निवासी व्यवसाई रामकृपाल रविवार की रात बोलेरो से बच्चों को लेकर सेखरुवा स्थित राजकुमारी पैलेस में शादी समारोह में जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक को लेकर बाइक सवार तीन युवकों से विवाद हो गया। विवाद से बचाव कर वे पेट्रोल पंप पर बोलेरो खड़ी कर मैरेज हाल में चले गये। इस बीच बाइक सवार ने अपने कई और साथियों को बुला लिया। जब राम कृपाल घर जाने के लिए बोलेरो के पास पहुंचे तो मनबढ़ उन्हें लाठी-डंडे से पीटने लगे जिसमे उनका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.