गोपालगंज, मार्च 22 -- -मोबाइल पर कॉल पर बुलाया फिर सिर में गोली मार कर दी हत्या -दो साल पहले पत्नी ने सीवान में फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या थावे। एक संवाददाता थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में शनिवार अहले सुबह जूता-चप्पल व्यवसायी 35 वर्षीय संजय साह का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक संजय साह गांव के उमाकांत साह के पुत्र थे। पिछले दस वर्षों से सीवान में जमीन खरीदकर अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके मकान के ऊपरी हिस्से में परिवार रहता था। जबकि नीचे जूता-चप्पल की दुकान थी। दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी ने सीवान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार संजय शुक्रवार दोपहर अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान करीब 11 बजे अपराधियों ने उन्हें मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। वह शाम 6 बजे तक अपने परिजनों से फोन पर बात कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.