टिहरी, मई 29 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित होटलों में शाम होते ही बिजली गुल होने से आक्रोशित व्यवसायियों ने बुधवार आधी रात को सबस्टेशन बागी में नारेबाजी करते धरना दिया। व्यवसायियों ने यात्रा काल में सरकार के सभी व्यवस्थाओ के चौकचौबंद होने के दावों पर भी सवाल उठाये। एसडीओ के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने रात दो बजे यहां धरना समाप्त किया। यात्रा के पीक सीजन में नगर के राजमार्ग स्थित होटलो में पूरी रात बिजली गुल होंने से आक्रोशित इनके संचालको व कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ बुधवार रात मोर्चा खोल दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल व सभासद राहुल कोटियाल की अगुवाई में रात दस बजे होटल व्यवसायी सब स्टेशन बागी पहुंचे। व्यवसायियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। व्यवसायियों ने कहा कि, शाम होते ही ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.