अररिया, जून 30 -- अररिया, निज संवाददाता। बिहार राज्य उद्यमी व व्यवसायी आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत पहली बार शनिवार की शाम अररिया पहुंचने पर एनडीए कार्यकताओं व उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अररिया जिला की नरपतगंज सीमा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला-बुके और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद फारबिसगंज और अररिया में भी समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया। रविवार को भी दिनभर उनके आवास पर मिलने वाले समर्थकों की भीड़ लगी रही।इस दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकताओं ने आलोक भगत को आयोग का सदस्य बनने पर बधाई दी और इसे अररिया के लिए गर्व की बात बताया।आलोक भगत ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे अररिया वासियों ...