लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के चिरी स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को जिले के सभी प्रखण्ड साधन सेवियों और संकुल साधन सेवियों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्रभारी प्राचार्य अमृता सिन्हा और संकाय सदस्यों ने संयुक्त रूप से की। डायट प्राचार्य-सह-जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जेसीईआरटी की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप जिले के 56 बीआरपी-सीआरपी की उपस्थिति में कार्यशाला का समापन हुआ। अमृता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप व्यवसायिक कौशल में दक्षता आवश्यक है। जेसीईआरटी रांची के द्वारा जारी एसओपी के अनुरूप प्रतिभागियों के साथ प्रेरक सत्र, परख -2024 सर्वे रिपोर्ट, अनुश्रवण और अनुसमर्थन के दौरान आने वाली च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.