जामताड़ा, फरवरी 2 -- व्यय प्रेक्षकों से मिलने एवं संपर्क करने की विवरणी प्रशासन ने की जारी जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षकों का आगमन हो गया है। जिनका मोबाइल नंबर और मिलने का समय प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है। व्यय प्रेक्षक - मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) के लिए राजेश कुमार यादव प्रतिनियुक्त हुए हैं। जिनका मोबाइल नंबर - 9556406624/9162157237 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे मिलने का स्थान एवं समय सभाकक्ष, परिसदन जामताड़ा में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। व्यय प्रेक्षक - जामताड़ा नगर पंचायत के लिए शिव शंकर सिंह मुंडा को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिनसे मोबाइल नंबर - 911378...