हजारीबाग, फरवरी 8 -- बरही, प्रतिनिधि। व्यक्ति व्यक्ति में राष्ट्र चेतना जगाने के आह्वान के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा सप्ताह कार्यक्रम संपन्न हो गया। सेवा सप्ताह का आयोजन दो से आठ फरवरी तक भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया। क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने पारिवारिक सेवा मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। सेवा सप्ताह के तहत बाल संस्कार केंद्र, सरस्वती संस्कार केंद्र, एकल अभियान और सेवा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा सप्ताह में बच्चों के बीच शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, खेलकूद और संवाद का आयोजन किया गया। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित पारिवारिक सेवा मिलन समारोह में बाल संस्कार केंद्र के 5, विद्या भारती से संचालित सरस्वती संस्का...