मेरठ, फरवरी 8 -- सरधना। गंज बाजार स्थित शिव मंदिर में शनिवार को संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत शिव बस्ती, शिवाजी बस्ती एवं भगत सिंह बस्ती के संयुक्त हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर चर्चा की। बताया कि विवेकानंद जी ने भारत माता के पूजन का संकल्प अपने समय में अपने अनुयायियों को दिया। आज के समय में व्यक्ति निर्माण की सबसे अधिक आवश्यकता है, ताकि हम समाज व परिवार का निर्माण कर सके। उन्होंने आरएसएस के बारे में लोगों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज ने गोसेवा का आह्वान करते हुए कहा कि गाय समस्या नहीं, समाधान है। उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सजग रहने की आवश्यकता बताई। संत शाश्वतानंद ने जनसंख्या संतुलन का संदेश दिया...