जामताड़ा, जुलाई 7 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। रविवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती मनाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री सह गांडेय प्रत्याशी दिलीप वर्मा, वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में डाॅ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रास्ते देश को परम वैभव तक ले जाने का भाजपा का संकल्प दोहराया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण,पूर्व प्रत्यशी माधव चंद्र महतो, पूर्व जिप सदस्य सुभद्रा बाउरी, विष्णु मंडल, मनोज गोस्वामी, ननीगोपाल गोराई, के अलावे कुंडहित, नाला और फतेहपुर तीनों प्रखंडो के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.