हापुड़, मई 6 -- गांव अठसैनी में एक व्यक्ति को 30 अप्रैल की शाम को गांव में रहने वाले तीन युवकों ने लाठी डंडों से पीटा था, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं थी। पीडि़त द्वारा की गई तहरीर पर पुलिस ने उसके बेटे पर ही शांतिभंग में कार्रवाई की। वहीं, मुकदमा दर्ज न होने पर मजबूरी में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडि़त वीर सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम को गांव में ही मौजूद था। इसी बीच गांव में बीच रास्ते पर गांव के ही तीन युवकों ने गाली गलौज की, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे पीडि़त के सिर में आठ टांके भी आए। पीडि़त का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर दी, तो पुलिस ने उसके बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। पीडि़त ने बताया कि मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.