छपरा, मार्च 24 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। व्यक्ति की पहचान लिंग से नहीं उसके कर्मो से होती है। ट्रांसजेंडर भी आपके व हमारे जैसे ही हैं। उनके अंदर सभी मेधा मौजूद है। ये बातें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने सीपीएस स्कूल परिसर कल्याणपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में ट्रांसजेंडर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण( डालसा), सारण के सौजन्य से ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने, न्यायिक जागरूकता बढ़ाने और पुलिस प्रशासन की सुरक्षा सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथियों के साथ सीपीएस के निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.