सिद्धार्थ, मार्च 18 -- बांसी। हिन्दुस्तान संवादरतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन रविवार को स्वयंसेवकों ने परिसर में श्रमदान किया। इसमें कार्यक्रम स्थल के पास कच्ची सड़क पर मरम्मत व साफ-सफाई का किया गया। बीएड विभाग के सहायक आचार्य आलोक दुबे ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में सबसे महत्वपूर्ण आत्म संज्ञान और स्वाध्याय है। यह आपको अपनी शक्तियों, कमजोरियों, इच्छाओं और विश्वास को समझने में मदद करता है जो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व व्यक्ति के गुणों का समूह है जो एक व्यक्ति को दूसरे से अलग करता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा से हम अपने व्यक्तित्व को ऊंचा उठा सकते हैं। व्य...