सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ क्षेत्र में स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक पाठशाला तेरएं परिसर में शिविर का शुभारंभ करते समय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी डॉ एके सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा के माध्यम से ही हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह योजना छात्रों को सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान करती है। शिविर में मौजूद छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक योगेश सिंह, प्राचार्य डॉ मंजू मगन, का...