गाजीपुर, फरवरी 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में रविवार को प्रज्ञा रेंजर्स पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार से किया गया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत रेंजर इंदा चौधरी ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत ट्रेनर खुशी गोंड ने स्कार्फ लगा कर किया। डा. सारिका सिंह ने छात्राओं से कहा कि रेंजर्स का उद्देश्य व्यक्तित्व का पूर्ण विकास करना है। रेंजर्स को इस शिविर में जी जान से जुटकर सीखे। यह सीख जीवनपर्यंत साथ रहेगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त (रोवर्स) डा. शिवकुमार ने छात्राओं को लगातार पांचों दिन शिविर में सक्रिय रहकर स्काउटिंग गाइड की सारी विद्या सीखने और उसके प्रदर्शन का आह्वान किया। डा. रामनाथ केसरवानी और अर्थशास्त्र विभाग के पीयूष सिंह ने रेंजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.