लखनऊ, अगस्त 25 -- भाजपा को खगोल शास्त्र पर नहीं है भरोसा उप मुख्यमंत्री लिखवा रहे पूजा पाल से चिट्ठी लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि धोखा देने वाली भाजपा से सावधान रहना है। जब राज्यसभा चुनाव में वोट की जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने गायत्री प्रजापति के परिवार को बुलाकर कहा आप समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोट करें। सब केस वापस हो जाएंगे लेकिन उनको भी धोखा दिया। गायत्री प्रजापति को एक दिन जरूर न्याय मिलेगा। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा खगोलशास्त्र को नहीं ज्योतिष को मानती है। अखिलेश ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं। उपमुख्यमंत्री लिखवा रहे हैं पूजा पाल से से चिट्ठी निष्कासित विधायक पूजा पाल की दूसरी चिट्ठी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि चिट्ठी कौन लिखवा रहा है। डिप्...