जमशेदपुर, मई 6 -- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने प्रदर्शन किया। साकची जिला भाजपा कार्यालय से शुरू विरोध मार्च का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया। कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय तक मार्च करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ो जैसे नारे लगाए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की धर्म पूछकर की गई हत्या मानवता पर कलंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, जिससे आदिवासी संस्कृति खतरे में है। झारखंड कोई धर्मशाला नहीं है। बिरसा मुंडा की धरती को आतंकवाद और अवैध घुसपैठ से मुक्त करना होगा। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा सांसद विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.