लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने होली के बहाने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर फिर से हमला किया। अपने आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान केशव ने कहा कि होली और जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में कहीं किसी प्रकार का तनाव नहीं है। तनाव और समस्या यदि है तो वह विपक्षी दलों के दिमाग में है। विशेषकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिमाग में है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि समस्या को अपने दिमाग से निकालें और होली की गुझिया खाने की इच्छा हो तो मेरे यहां आएं उनका स्वागत है। केशव अपने आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के त्यौहार का सबको इंतजार रहता है। होली के दिन गुल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं। जहां कोई विवाद नहीं होता, जहां कोई झगड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.