पूर्णिया, जुलाई 8 -- पूर्णिया। वोट बंदी के खिलाफ 9 जुलाई को संपूर्ण बिहार बंद रहेगा। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने यह जानकारी दी। इस बंद का आह्वान उन्होंने दलित, आदिवासी, अतिपिछड़ा, पिछड़ा और मुस्लिम समुदाय के मताधिकार को छीनने की साजिश के खिलाफ किया है। इस संदर्भ में राजेश यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संशोधन के नाम पर एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है, जिससे कमजोर तबके के लाखों मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर किया जा रहा है। राजेश यादव ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर यह गैरसंवैधानिक फरमान जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोकतंत्र को कमजोर करना और बहुसंख्यक सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.