सीवान, जुलाई 11 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत में मुखिया के लिए हुए उप चुनाव में महिलाएं वोट देने में पुरुषों से आगे रही। पंचायत उपचुनाव में 9931 मतों में से 4294 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें महिलाओं की प्रतिशत 47.41 रह जबकि पुरुषों का प्रतिशत 39.54। उपचुनाव में 2210 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो 2084 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाला। 2021 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान लगभग 53% वोट डाले गए थे जबकि उपचुनाव में मात्र 43 प्रतिशत मत डाले गए। उपचुनाव में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें पूर्व मुखिया रविंद्र साह रामप्रवेश साह अनीता देवी व अन्य शामिल है। मतगणना प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...