हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- महानगर कांग्रेस ने सोमवार को मायापुर के यूनियन भवन में बैठक कर कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। कहा गया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और चुनाव में कथित धांधली के विरोध में चलाया जाएगा। हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि जनता के वोट की लूट लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाएगी। पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान जनता की आवाज को बुलंद करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे वार्ड स्तर पर बूथ-ब...