हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- हल्द्वनी, मुख्य संवाददाता। महिला कांग्रेस की नैनीताल लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जया कर्नाटक ने कहा कि हर नागरिक का वोट लोकतंत्र की ताकत है। यदि वोट चोरी हुई तो जनता की आवाज दब जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वोट चोरी के खिलाफ चल रहे कांग्रेस के इस देशव्यापी अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। जया बुधवार को स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में आयोजित वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य चुनावों में पारदर्शिता लाना और मतदाताओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान लोकतंत्र में बढ़ती चुनावी अनियमितताओं के विरोध में देशभर में चलाया जा रहा है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि इस अभियान की सफ...