विकासनगर, अक्टूबर 9 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की गुरुवार को सहसपुर विधानसभा में शुरुआत की गई। सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता तक पहुंची है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वह भाजपा के इस हथकंडे को जनता के बीच लेकर जाएं, ताकि जनता इनके कारनामे का पता लग सके। सेलाकुई स्थित जय सिंह मेमोरियल हॉल में उन्होंने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें बूथ स्तर पर जाकर वोट चोरी को रोकना होगा। अपने कार्यकर्ताओं को जागरूक करना होगा। जिससे कि समय-समय पर कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का परीक्षण करते रहें। कांग्रेस नेता आयेंद्र शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से ही वोट चोरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.