हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के गौरियाकरमा में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक में मुख्यअतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने की। कांग्रेस के नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों को प्रमाणपत्र देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के नाम पर बीजेपी को मदद कर रहा है। बिहार में चुनाव पूर्व किए गए एसआईआर प्रक्रिया से बीजेपी के खिलाफ मतदान करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि वोट चोरी को रोकने के लिए अभी से कांग्रेस के बीएलए तैयारी कर लें। कहा कि संगठन सृजन 2025 के तहत कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.