विकासनगर, सितम्बर 7 -- कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत रविवार को हरबर्टपुर के एक निजी वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के साथ ही दावेदारों के आवेदन लिए गए। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की सलाह दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी को कांग्रेस किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी कृत्य को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का अहम सिर चढ़कर बोल रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर सत्ता में पहुंचने पर भाजपा नेता लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.