नई दिल्ली, अगस्त 24 -- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एसआईआर को संस्थागत वोट चोरी बताते हुए कहा कि इसके जरिए बिहार में 65 लाख लोगों के नाम काटे गए, लेकिन भाजपा ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की। इसका कारण है कि चुनाव चोरी करने के लिए चुनाव आयोग और भाजपा के बीच पार्टनरशिप है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन अररिया में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। रविवार को यात्रा के दौरान राहुल गांधी का खास अंदाज देखने को मिला। वे सड़कों पर बुलेट बाइक चलाते दिखे। बाइक की पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सवार थे। इस दौरान लोगों का जोश देखने लायक था। राहुल गांधी के पीछे स्थानीय लोग कांग्रेस, राजद समेत इंडिया गठबंधन के दलों का झंडा लिए हुए बाइक पर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.