कौशाम्बी, अगस्त 21 -- एसआईआर और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर गुरुवार को सपा महिला सभा ने मंझनपुर चौराहे पर धरना दिया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसी के साथ एसआईआर को वापस लिए जाने तथा यूपी की मतदाता सूची में की गई गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट विभा यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इसका कोई राजनीतिक लाभ नहीं है। भाजपा वोटों की चोरी करने का प्रयास कर रही है। जबकि, इंडिया गठबंधन साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहता है। कहा गया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची से 18 हजार वोटरों के नाम काटे गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.