हापुड़, सितम्बर 5 -- नगर में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अब्दुल कादिर के नेतृत्व में शुक्रवार को वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के निर्देश पर गढ़मुक्तेश्वर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाकर लोगों को लोकतंत्र की रक्षा और वोट की अहमियत के बारे में जागरूक किया गया। अब्दुल क़ादिर ने कहा कि बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोट चोरी की घटनाएं लोकतंत्र की हत्या हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है और इसे किसी भी कीमत पर छिनने नहीं दिया जाएगा। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ललित कुमार ने कहा कि देश में बढ़ती तानाशाही प्रवृत्ति का मुकाबला किया जाएगा। युवा कांग...